कोडरमा, अप्रैल 30 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो थाना क्षेत्र के मुरकमनाई गांव में गुरुवार शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां एक वृद्ध व्यक्ति ने कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान मुरकमनाई पंचायत के बरियारडीह निवासी रामसहाय यादव (लगभग 65 वर्ष) के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रामसहाय यादव का अपने पुत्र के साथ किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। इस पारिवारिक कलह से आहत होकर वे घर से कुछ दूरी पर स्थित एक कुएं के पास पहुंचे और उसमें छलांग लगा दी। घटना को देख आसपास के लोग उन्हें बचाने के लिए दौड़े और कुएं से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। घटना की सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कानूनी प्रक्रिया में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.