मरकच्चो में दो परिवारों के बीच हिंसक झड़प, आधा दर्जन से अधिक लोग घायल
कोडरमा, मई 16 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के चक बाराडीह गांव में दो परिवारों के बीच आपसी विवाद ने हिंसक रूप ले लिया। मारपीट की इस घटना में दोनों पक्षों की ओर से आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। घटना के बाद दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर छेड़छाड़, मारपीट, जानलेवा हमला और छिनतई का आरोप लगाते हुए थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है। पहले पक्ष की ओर से गोरवा देवी (पति प्रकाश यादव) ने थाना में दिए आवेदन में 15 लोगों को नामजद अभियुक्त बनाया है। इनमें कुलदीप यादव, संदीप यादव, रंजीत यादव, प्रमोद यादव, अरविंद यादव, शारदा देवी, कामदेव यादव, रवि यादव, सूरजदेव यादव, बिनोद यादव, जगदीश यादव, बैजंती देवी, राजेंद्र यादव, रूबी देवी और मुन्नी देवी के नाम शामिल हैं।वहीं यह भी पढ़ें- ओबरा में बच्चों के विवाद में चली तलवारें, बुजुर्ग की मौत, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.