कोडरमा, फरवरी 23 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत बरियारडीह मुख्य मार्ग पर देवीपुर उच्च विद्यालय के समीप सोमवार दोपहर एक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान गिरिडीह जिले के हीरोडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत कोदम्बरी निवासी 24 वर्षीय राजेश सिंह के रूप में हुई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजेश सिंह पसियाडीह स्थित अपने नाना के घर जा रहा था। इसी दौरान देवीपुर उच्च विद्यालय के पास पहुंचते ही उसकी बाइक अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि युवक सड़क पर गिर पड़ा और गंभीर रूप से जख्मी हो गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि बाइक चालक काफी तेज गति से वाहन चला रहा था, जिसके कारण वह संतुलन खो बैठ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.