कोडरमा, मई 4 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के दशारो पंचायत अंतर्गत पुरनी बखरी गांव में सोमवार अहले सुबह झुंड से भटके एक हाथी ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल महिला की पहचान पुरनी बखरी निवासी 50 वर्षीय सोहवा देवी (पति- मेघलाल महतो) के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 5:15 बजे की बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार, सोहवा देवी गांव के समीप स्थित चिमनी भट्ठा के पीछे गई थीं। इसी दौरान झुंड से अलग हुआ एक हाथी अचानक उनके सामने आ गया। महिला कुछ समझ पाती, इससे पहले हाथी ने हमला करते हुए उन्हें जमीन पर पटक दिया। बताया जाता है कि हाथी महिला को पैरों से कुचलने ही वाला था कि उसी दौरान वहां से गुजर रहे एक व्यक्ति ने साहस दिखाते हुए हाथी पर पत्थर फेंका, जिसके बाद हाथी वहां से जंगल की ओर भाग गया。 यह भी पढ़ें- हाथियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.