कोडरमा, मार्च 8 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि सीओ परमेश्वर कुशवाहा ने शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के मौजा देवीपुर में गैर मजरूआ खास जमीन पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे जेसीबी मशीन से हटवा दिया। प्रशासन की इस कार्रवाई के दौरान जमीन पर बनाए गए अवैध शेड को पूरी तरह ध्वस्त कर भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराया गया।गैर मजरूआ खास जमीन पर मुरकमनाई निवासी मो. खलील द्वारा अवैध रूप से कब्जा कर लिया गया था। उन्होंने करीब 150 फीट लंबी और 20 फीट चौड़ी जमीन पर लोहे के पिलर लगाकर शीट से शेड बनाकर अतिक्रमण कर रखा था। संबंधित जमीन गैर मजरूआ खास खाते की भूमि है और उसके कॉलम में जंगल दर्ज है, जिस पर किसी प्रकार का निजी निर्माण करना अवैध है।उन्होंने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए अंचल कार्यालय की ओर से संबंधित व्यक्ति को पहले ही नोटिस जारी किया गय...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.