कोडरमा, मार्च 5 -- मरकच्चो निज प्रतिनिधि। मरकच्चो थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में सोमवार की रात एक घर का छप्पर अचानक भर-भराकर गिर गया। घटना के समय घर के कमरे में महिला चंपा देवी (35 वर्ष) खाना बना रही थीं और उनके तीन बच्चे अंशु कुमारी (16 वर्ष), राजवीर कुमार (14 वर्ष) और ऋतिक कुमार (12 वर्ष)भी वहीं मौजूद थे। छप्पर गिरते ही सभी चारों लोग मलबे में दब गए। अचानक हुई इस घटना से गांव में अफरा-तफरी मच गई। शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में मलबा हटाकर महिला और बच्चों को बाहर निकाला। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। सभी को मामूली चोटें आई हैं।हालांकि, छप्पर गिरने से कमरे में रखा फ्रीज, बर्तन, खाद्य सामग्री समेत अन्य घरेलू सामान पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना के बाद परिवार सदमे में है। ग्रामीणों ने प्र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.