कोडरमा, अप्रैल 14 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के नावाडीह पंचायत अंतर्गत ग्राम बहादुरपुर में मंगलवार दोपहर एक खपरैल घर में भीषण आग लगने से भारी नुकसान हो गया। इस आगजनी की घटना में घर में रखा हजारों रुपये मूल्य का सामान जलकर राख हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार बहादुरपुर निवासी पपीन राणा (पिता स्व. विनोद राणा) के घर में अचानक आग लग गई, जिसने देखते ही देखते पूरे घर को अपनी चपेट में ले लिया। आग इतनी तेजी से फैली कि घर में रखा खाद्यान्न, धान-गेहूं, पुआल, बर्तन, बक्सा, कपड़े समेत गृहस्थी का लगभग सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। बक्से में रखे जरूरी कागजात भी आग की भेंट चढ़ गए, वहीं मवेशियों के लिए रखा पुआल भी पूरी तरह जल गया। यह भी पढ़ें- छप्पर में लगी आग, सामान जलकर राख घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास कि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.