कोडरमा, जून 24 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के कन्हेअहरी स्थित प्रमुख विजय कुमार सिंह के आवास पर क्षत्रिय समाज के मरकच्चो जोन की एक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मरकच्चो जोन के अध्यक्ष बीरेंद्र सिंह ने की। बैठक में संगठन को और अधिक मजबूत एवं प्रभावी बनाने को लेकर कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा की गई। निर्णय लिया गया कि क्षत्रिय समाज की बैठकों में प्रत्येक मुहल्ले से अधिकाधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए जिम्मेदारियां तय की जाएंगी। इसके अलावा समाज के कोष की व्यवस्था को सुदृढ़ करने पर भी विशेष चर्चा हुई।बैठक के दौरान यह प्रस्ताव भी पारित किया गया कि समाज के किसी भी सदस्य की मृत्यु होने पर समाज के लोगों का मृतक के घर पहुंचना अनिवार्य होगा, ताकि सामाजिक एकजुटता और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल सके। बैठक में बताया गया ...