कोडरमा, मई 5 -- मरकच्चो। प्रखंड सभागार में मंगलवार को केसीसी (किसान क्रेडिट कार्ड) ऋण जागरूकता सह स्वीकृति पत्र वितरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रमुख विजय कुमार सिंह, बीडीओ हुलास महतो तथा एलडीएम कोडरमा उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विभिन्न बैंकों द्वारा पांच लाभुकों के बीच सीसी ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर उपस्थित प्रखंड कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं आंगनबाड़ी सेविकाओं को जनगणना 2027 के तहत मोबाइल ऐप के माध्यम से स्व-गणना करने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान जनप्रतिनिधियों, सेविकाओं और कर्मियों से मोबाइल ऐप के जरिए स्व-गणना का अभ्यास भी कराया गया। साथ ही जनप्रतिनिधियों से अपील की गई कि वे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को इस ऐप के माध्यम से स्व-गणना के लिए जागरूक और प्रेरित करें। यह भी पढ़ें- ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.