कोडरमा, मार्च 18 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। नवलशाही थाना क्षेत्र अंतर्गत पुरनाडीह पंचायत के ग्राम रायडीह में सोमवार की देर संध्या एक दर्दनाक हादसे में कुएं में गिरने से एक बुजुर्ग महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान घोलवा देवी (70 वर्ष), पति दुखन दास, निवासी ग्राम रायडीह, थाना नवलशाही के रूप में हुई है। घटना के संबंध में स्थानीय निवासी पिंटू दास ने पुलिस को बताया कि घोलवा देवी का लगभग एक वर्ष पूर्व पैर टूट गया था, जिसके कारण वे चलने-फिरने में असमर्थ थीं और अक्सर रिक्शा के सहारे ही इधर-उधर जाया करती थीं। सोमवार की देर शाम वे शौच के लिए घर से निकली थीं। इसी दौरान पैर फिसलने से वे पास के कुएं में गिर गईं।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कुछ बच्चों ने महिला को कुएं में गिरते हुए देखा और शोर मचाया। इसके बाद मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और काफी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.