कोडरमा, जनवरी 6 -- मरकच्चो। प्रखंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) मरकच्चो में आगामी 7 जनवरी को प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेला का आयोजन किया जाएगा। इस स्वास्थ्य मेले में सीएचसी अंतर्गत उपलब्ध सभी स्वास्थ्य सुविधाएं आम लोगों को प्रदान की जाएंगी। मेले के दौरान एनीमिया, टीबी, कुष्ठ रोग, सिकल सेल, मलेरिया, बीपी एवं मधुमेह (शुगर) सहित विभिन्न रोगों की जांच की जाएगी। साथ ही योग्य एवं अनुभवी चिकित्सकों द्वारा रोगों की पहचान कर उचित उपचार भी किया जाएगा। इसके अलावा परिवार नियोजन से संबंधित साधनों एवं आवश्यक दवाओं का निःशुल्क वितरण भी किया जाएगा। इस संबंध में जानकारी देते हुए प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोनिका मिश्रा ने बताया कि स्वास्थ्य मेले में आने वाले लाभुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रत्येक गतिविधि हेतु अलग-अलग स्टॉल ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.