मरकच्चो में आवारा कुत्ते ने तीन बच्चों को काटकर किया घायल, ग्रामीणों में दहशत
कोडरमा, जून 9 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड क्षेत्र में आवारा कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। प्रखंड के सिमरिया गांव में आवारा कुत्ता के हमले में तीन बच्चे गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है। घायलों में ऋतिक कुमार (8 वर्ष), रोहित कुमार (12 वर्ष) और रोशन कुमार (3 वर्ष) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, तीनों बच्चे अपने घर के पास खेल रहे थे। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता अचानक उन पर झपट पड़ा और काटकर घायल कर दिया। बच्चों के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और किसी तरह कुत्ते को वहां से भगाया। घटना के बाद परिजन बच्चों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मरकच्चो लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उनका प्राथमिक उपचार किया। साथ ही बच्चों को एंटी-रेबीज इंजेक्शन भी लगाया गया।
ग्रामीणों की चिंता ग्रामीणों का ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.