कोडरमा, मार्च 15 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के मरकच्चो मध्य पंचायत में रविवार को भव्य हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस सम्मेलन में मरकच्चो मंडल के मरकच्चो मध्य, मरकच्चो उत्तरी, मरकच्चो दक्षिणी तथा पपलो पंचायत से बड़ी संख्या में हिंदू समाज के लोग शामिल होंगे। इसके अलावा प्रखंड के विभिन्न पंचायतों के गणमान्य लोग भी कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगे। आयोजकों के अनुसार, सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य सनातन संस्कृति के संरक्षण, सामाजिक एकता को मजबूत करने और धार्मिक जागरूकता को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम में कई धार्मिक वक्ता और सामाजिक कार्यकर्ता भाग लेंगे, जो समाज को एकजुट रहने तथा सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त बनाने का संदेश देंगे।सम्मेलन को लेकर क्षेत्र में लोगों के बीच काफी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और...