कोडरमा, मई 4 -- मरकच्चो। नवलशाही थाना क्षेत्र के बच्छेडीह पंचायत अंतर्गत बिंडोमोह मे सोमवार की शाम हुई आंधी और तेज़ बारिश के दौरान बिजली का दो पोल गिर गए, जिसकी चपेट मे आने से एक मवेशी की मौत हो गयी। बिजली का पोल गिरने के बाद उक्त गांव बिजली आपूर्ति भी ठप हो गयी है। उक्त मवेशी बिंडोमोह निवासी ग्यास खान का था। जिस वक्त बिजली का पोल गिरा उस वक्त कोई ग्रामीण वहां मौजूद नहीं था अन्यथा कोई बड़ी घटना घट सकती थी। यह भी पढ़ें- आंधी-बारिश से पोल समेत गिरे बिजली के ट्रांसफार्मर

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...