कोडरमा, मार्च 30 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड मुख्यालय स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सोमवार को एचपीवी (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन का विधिवत उद्घाटन बीडीओ हुलास महतो एवं प्रभारी प्रखंड चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. मोनिका मिश्रा द्वारा संयुक्त रूप से फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि एचपीवी वैक्सीन किशोरियों एवं महिलाओं को सर्वाइकल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि यह टीका पूरी तरह सुरक्षित और प्रभावी है तथा सरकार द्वारा इसे निःशुल्क उपलब्ध कराया जा रहा है।चिकित्सकों ने अभिभावकों से अपील की कि वे अपनी बेटियों को समय पर यह टीका अवश्य दिलवाएं, ताकि भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाव संभव हो सके। कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीनेशन से संबंधित आवश्यक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.