कोडरमा, मई 4 -- मरकच्चो। नवलशाही पुलिस ने सोमवार की सुबह कोडरमा गिरिडीह मुख्य मार्ग स्थित थाना भवन के समीप से अवैध रूप से बोल्डर ले जा रहे दो हाइवा को जब्त किया है। जानकारी अनुसार उक्त दोनों बोल्डर लदा हाइवा सीमावर्ती गिरिडीह जिला की ओर से नवलशाही क्रेशर मंडी की ओर जा रहा था। इसी दौरान थाना भवन के समीप पुलिस ने उक्त दोनों हाइवा को रुकवाकर बोल्डर से संबंधित चालान की मांग की, चालक द्वारा कोई कागजात प्रस्तुत नहीं किया गया जिसके बाद पुलिस हाइवा को जब्त कर थाना परिसर ले आए। संबंधित विभाग को सूचना देने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...