कोडरमा, जनवरी 13 -- मरकच्चो, हमारे प्रतिनिधि। मरकच्चो थाना क्षेत्र अंतर्गत मरकच्चो-बरियाडीह मुख्य मार्ग पर मंगलवार को पुलिस द्वारा दोपहिया वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान बिना हेलमेट, बिना ड्राइविंग लाइसेंस, बिना बीमा तथा वाहन के आवश्यक कागजात के चल रहे दोपहिया वाहनों की जांच की गई। जांच के क्रम में ट्रिपल लोडिंग एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों को कड़ी हिदायत दी गई, वहीं कई वाहनों से ऑनलाइन जुर्माना भी वसूला गया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि यह अभियान सड़क सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए चलाया जा रहा है, ताकि बढ़ती सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके। पुलिस ने आमजन से अपील की कि वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें, सभी वैध कागजात साथ रखें और यातायात नियमों का पालन करें। अधिकारियों ने स्पष्ट क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.