मरकच्चो पहुंची शालिनी गुप्ता, शोकाकुल परिजनों से की मुलाकात
कोडरमा, जून 24 -- मरकच्चो। कोडरमा की पूर्व जिप अध्यक्ष सह झामुमो नेत्री शालिनी गुप्ता बुधवार को मरकच्चो पहुंची। यहां विजय सिंह के आकस्मिक निधन पर परिजनों से मुलाकात कर संवेदना व्यक्त की। कठिन समय में हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इसके साथ ही मरकच्चो में हुए अनीश सिंह हत्याकांड के पीड़ित परिजनों से भी मुलाकात की। परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। मामले को लेकर पुलिस प्रशासन से भी बातचीत कर निष्पक्ष एवं शीघ्र कार्रवाई सुनिश्चित करने का आग्रह किया गया। यह भी पढ़ें- सदर अस्पताल में बंद ब्लड बैंक तत्काल चालू कराएं, स्वास्थ्य सुविधाएं बेहतर हो: शालिनी
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.