कोडरमा, मार्च 27 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। मरकच्चो का विख्यात महा रामनवमी जुलूस शुक्रवार को पूरे उत्साह और भक्ति भाव के साथ निकाला गया। विभिन्न क्लबों एवं अखाड़ों की आकर्षक झांकियों का जुटान दोपहर तीन बजे से ही शुरू हो गया था, जो देर शाम तक जारी रहा। इसके बाद झांकियों का भव्य नगर भ्रमण प्रारंभ हुआ। जुलूस के दौरान मरकच्चो की गलियां श्रद्धालुओं और दर्शकों से खचाखच भरी रहीं। मरकच्चो सहित आसपास के क्षेत्रों के अखाड़ा समितियों और क्लबों द्वारा महाभारत और रामायण पर आधारित दर्जनों झांकियां प्रस्तुत की गईं, जिन्होंने लोगों का मन मोह लिया। यह भव्य जुलूस दुर्गा मंडप परिसर से निकलकर निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार पासवान मुहल्ला, पश्चिम मुहल्ला, प्रेम नगर, बंधन चौक, अस्पताल रोड, भोजपुर, तिवारी मुहल्ला, भगवती डीह, ब्राह्मण मुहल्ला, बार मुहल्ला, तेली म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.