कोडरमा, मार्च 5 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। थाना क्षेत्र के बंधन चौक स्थित चिकन दुकान में सोमवार की देर रात आग लग गई। दुकान के संचालक परवेज आलम ने मरकच्चो थाना में आवेदन देकर सन्हा दर्ज कराया है। आवेदन में बताया है कि दो मार्च की शाम वे दुकान बंद कर घर गए थे। तीन मार्च की सुबह जब दुकान खोलने पहुंचे तो देखा कि पूरी दुकान जल चुकी थी। आग कैसे लगी, इसका अब तक कोई स्पष्ट कारण पता नहीं चल पाया है।परवेज के अनुसार, अगलगी की इस घटना में उन्हें लगभग 25 हजार रुपये से अधिक की क्षति हुई है। वहीं आग की लपटों से बगल में स्थित नागेश्वर पांडेय के पक्के मकान को भी आंशिक क्षति पहुंची है। घटना की सूचना मिलते ही मरकच्चो थाना के एसआई गोविंद सिंह एवं एएसआई मो. इसराफिल मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लेते हुए जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.