मरकच्चो के ट्रक चालक की छत्तीसगढ़ में सड़क हादसे में मौत
कोडरमा, मई 18 -- मरकच्चो, निज प्रतिनिधि। प्रखंड के पुरनानगर निवासी ट्रक चालक मो. मनुवर की छत्तीसगढ़ के बसना में शनिवार की सुबह सड़क हादसे में मौत हो गई। शनिवार की देर रात उनका शव पैतृक गांव मरकच्चो के पुरनानगर लाया गया। शव के गांव पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया और घर का माहौल गमगीन हो गया। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में ठेला चालक की मौतदुर्घटना की जानकारी प्राप्त जानकारी के अनुसार मो. मनुवर ओडिशा के संबलपुर स्थित स्टार रोडवेज में चालक के रूप में कार्यरत थे। बताया जाता है कि शुक्रवार को वह छत्तीसगढ़ के रायपुर से माल लोड कर गंतव्य की ओर निकले थे। इसी दौरान बसना पहुंचने पर सड़क किनारे खड़े एक हाइवा वाहन से उनकी गाड़ी की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौके पर ही मौत हो गई। शनिवार देर रात शव गांव पहुंचने के बाद परिजनों का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.