मरंगा पुलिस की कार्रवाई, तीन हिरासत में
पूर्णिया, फरवरी 28 -- हरदा, एक संवाददाता। मरंगा पुलिस ने अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। यह कार्रवाई क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर की गई छापेमारी के दौरान हुई। थानाध्यक्ष कौशल कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मरंगा कांड संख्या 65/26 के आरोपी कामाख्या स्थान निवासी धर्मेंद्र ऋषि को गिरफ्तार किया गया। वहीं मरंगा कांड संख्या 24/26 में नेवालाल चौक निवासी बीरबल दास और महेंद्र दास को मद्य निषेध अधिनियम के तहत पकड़ा गया। तीनों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने कहा कि क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार छापेमारी अभियान जारी रहेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.