मुंगेर, अप्रैल 20 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि।सदर प्रखंड की मय पंचायत में बिजली विभाग की बड़ी लापरवाही सामने आई है। मय गांव में विभाग ने सूखे नारियल के पेड़ को ही बिजली का पोल बना दिया है। इसी नारियल के पेड़ पर तार टांग कर करीब 20 घरों में बिजली की आपूर्ति की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि महीनों से वे सीमेंटेड पोल लगाने की मांग कर रहे हैं, लेकिन विभाग सुनने को तैयार नहीं है। सूखा नारियल का पेड़ कभी भी गिर सकता है। इससे करंट फैलने और जान-माल के नुकसान का खतरा बना हुआ है। बारिश-आंधी में तो हालात और भी भयावह हो जाते हैं। बच्चे और मवेशी हर समय खतरे की जद में रहते हैं। ----आक्रोशित हुए ग्रामीण :ग्रामीण गोपी कृष्ण ने कहा, कि हम बिल समय पर देते हैं, फिर भी मौत के साए में जी रहे हैं। यह पोल नहीं, हमारी जान से खिलवाड़ है। सिंटू यादव बोले, कई बार...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.