शाहजहांपुर, अप्रैल 16 -- शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज मैदान पर खेले गए मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मैच में मयूर स्पोर्टिंग ने बहादुर टाइटन को चार विकेट से हराकर शानदार जीत दर्ज की। मैच का टॉस बहादुर टाइटन ने जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। टीम ने 20 ओवर में सभी विकेट खोकर 137 रन बनाए। इसमें सर्वाधिक योगदान नितिन का रहा, जिन्होंने 51 रन बनाए। इसके अलावा राहुल कोहली ने 10 रन का योगदान दिया। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से गेंदबाजी में मयूर खन्ना ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए पहले ही ओवर में विकेट हासिल किया। वहीं सत्यम और नवजोत ने तीन-तीन विकेट लेकर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया। यह भी पढ़ें- खेल---अंश के खेल से ध्रुव एकेडमी की जीत लक्ष्य का पीछा करने उतरी मयूर स्पोर्टिंग की टीम ने रोमांचक मुकाबले में आखिरी ओवर में चार विकेट से जीत हासिल कर ली। टीम ...