शाहजहांपुर, मई 15 -- शाहजहांपुर। मयूर स्पोर्टिंग द्वारा आयोजित मैत्रीपूर्ण क्रिकेट मुकाबले में मयूर स्पोर्टिंग ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फरीद अकादमी को 41 रन से हराकर अगले चरण में प्रवेश किया। मैच में टॉस जीतकर मयूर स्पोर्टिंग ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 212 रन बनाए। टीम की ओर से सलामी बल्लेबाज नईम ने धमाकेदार शतकीय पारी खेलते हुए 109 रन बनाए, जिसमें 14 चौके शामिल रहे। वहीं नितिन ने 50 रनों का योगदान दिया। फरीद अकादमी की ओर से दीपन और हर्ष शुक्ला ने 2-2 विकेट हासिल किए। लक्ष्य का पीछा करते हुए फरीद अकादमी की टीम 20 ओवर में 171 रन ही बना सकी। यह भी पढ़ें- रिजवान की शतकीय पारी से एसएस क्रिकेटर्स जीता दीपम ने 65 और हिमांशु ने 30 रन बनाए। मयूर स्पोर्टिंग की ओर से कप्तान मयूर खन्ना ने 2 विकेट और अनुग्रह ने भी 2 विकेट ल...