शाहजहांपुर, अप्रैल 27 -- शाहजहांपुर। जीएफ कॉलेज मैदान पर चल रहे मयूर स्पोर्टिंग गवर्नमेंट सर्वेंट प्राइज मनी टेनिस बॉल क्रिकेट टूर्नामेंट में रविवार को खेले गए मुकाबलों में कटरा सुपर किंग और शाहजहांपुर पुलिस टाइगर ने जीत दर्ज कर अगले लीग दौर में प्रवेश किया। पहले मैच में पटवार किंग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 14 ओवर में दो विकेट पर 129 रन बनाए। सलामी बल्लेबाज अमन ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 14 चौकों की मदद से 93 रन बनाए। नवनीत ने 18 रन का योगदान दिया। कटरा सुपर किंग की ओर से धारा ने एक विकेट लिया। लक्ष्य का पीछा करते हुए कटरा सुपर किंग ने 12 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। केसरी मिश्रा ने 43 रन और दिव्यांश सिंह ने 35 रन बनाए। पटवार किंग की ओर से नवनीत सिंह ने दो विकेट लिए। कटरा सुपर किंग ने मुकाबला जीतकर अगले लीग मैच में जगह बनाई।...