मयूरहंड में विश्व जल दिवस पर जागरूकता शिविर का आयोजन, जल संरक्षण पर दिया जोर
चतरा, मार्च 22 -- मयूरहंड प्रतिनिधि। नालसा एवं झालसा रांची के निर्देशन में जिला विधिक सेवा प्राधिकार चतरा द्वारा रविवार को विश्व जल दिवस के अवसर पर मयूरहंड प्रखंड के धानगावां में विशेष जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। जिला विधिक सेवा प्राधिकार के माननीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन एवं सचिव के कुशल नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीणों को जल के महत्व और कानूनी अधिकारों के प्रति सचेत करना था। शिविर में उपस्थित पीएलवी सह अधिकार मित्र दयानन्द कुमार शर्मा, मोजाहिर हुसैन और रामाधीन रविदास ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि जल ही जीवन है और इसका विवेकपूर्ण उपयोग समय की मांग है। उन्होंने बरसात के पानी को संरक्षित करने की विभिन्न विधियों की जानकारी दी और अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की ताकि जलस्तर को बनाए रखा जा सके। वक्ताओ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.