मयूरहंड में मनाई गई शहीद शक्ति सिंह की दसवीं शहादत दिवस
चतरा, अगस्त 18 -- मयूरहंड प्रतिनिधि देश के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर करने वाले अमर शहीद शक्ति सिंह का सोमवार को 10वां शहादत दिवस मयूरहंड में मनाया गया। इस विशेष अवसर पर पूरे गांव में गर्व और शहादत को नमन करने का भाव साफ झलक रहा था। कार्यक्रम की शुरुआत एक भव्य तिरंगा यात्रा के साथ हुई। तिरंगा यात्रा शहीद स्मारक स्थल से आरंभ होकर ग्रामीण बैंक तक पहुंची, जहां से पुन: वापस लौटकर स्मारक स्थल पर ही इसका समापन किया गया। इस दौरान भारत माता की जय और शहीद शक्ति सिंह अमर रहें के नारों से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। यात्रा के समापन के उपरांत मुख्य अतिथियों सहित स्थानीय गणमान्य लोगों, युवाओं और ग्रामीणों ने शहीद शक्ति सिंह की आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। बारामुला में आतंकियों से मुकाबला करते हुए हुए थे। गौरतलब है कि ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.