चतरा, अप्रैल 9 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। बाल विवाह जैसी सामाजिक कुरीति को जड़ से मिटाने के लिए मयूरहंड पंचायत सचिवालय में बुधवार को महिलाओं ने एक सशक्त मुहिम की शुरुआत की है। प्रखंड क्षेत्र में आयोजित एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम के दौरान दर्जनों महिलाओं ने एकजुट होकर बाल विवाह के विरुद्ध शपथ ली। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में कम उम्र में होने वाली शादियों पर रोक लगाना और बालिकाओं के उज्ज्वल भविष्य को सुनिश्चित करना है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने शपथ ली कि वे अपने परिवार, पड़ोस और पूरे समुदाय में किसी भी बालिका का बाल विवाह नहीं होने देंगी। महिलाओं ने संकल्प लिया कि वे बाल विवाह के खिलाफ हर संभव प्रयास करेंगी। यदि कहीं भी बाल विवाह होने की सूचना मिलती है, तो वे तुरंत इसकी जानकारी पंचायत प्रतिनिधियों और सरकार के संबंधित ...