चतरा, नवम्बर 28 -- मयूरहंड, प्रतिनिधि। मयूरहंड के स्वामी विवेकानंद प्लस टू हाई स्कूल चौक पर पंजाब नेशनल बैंक का शाखा का चतरा सांसद कालीचरण सिंह ने फीता काटकर और द्वीप प्रज्वलित कर उद्घाटन किया। इस दौरान लाला लाजपत राय के चित्र पर पुष्पांजली की गई। उद्घाटन कार्यक्रम के मौके पर ऋण वितरण और बचत खाता का काम किया गया। सांसद ने पीएनबी बैंक को धन्यवाद दिया। कहा मयूरहंड में बैंक की आवश्यकता थी। प्रखंड मुख्यालय होने के नाते लोगों को परेशानी हो रही थी। इस बैंक को आने से आम जन की सुविधा मिलेगी। कार्यक्रम में सांसद के अलावा पीएनबी के बोकारो मंडल प्रमुख राजेश श्रीवास्तव, मयूरहंड प्रखंड प्रमुख मिकी देवी, मुखिया मृदुला देवी, शिवकुमार सिंह, सतेंद्र जायसवाल, अनिल सिंह, महेंद्र नायक, रणधीर सिंह दयानंद राणा, राजू राम समेत कई लोग थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.