चतरा, अक्टूबर 14 -- मयूरहंड प्रतिनिधि मयूरहंड मुख्यालय में आस्था का महा पर्व छठ बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता है। छठ पूजा समिति और ग्रामीणों के सहयोग से घाट को दुल्हन की तरह सजाया जाता है। डेकोरेशन देखने के लिए दूर दूर से लोग पहुंचते है। घाट पर महा आरती का कार्यक्रम भी किया जाता है। मयूरहंड में बड़की तालाब पर छठ घाट है यहां पर ही भगवान भास्कर को दोनों समय अघ्र्य दिया जाता है। छठ घाट पर प्रतिवर्ष करीब 500 डलिया होता है। जिसमे पांच हजार आदमी पहुंचते है। तालाब में सात से आठ फिट गहरा पानी रहता है। सीढी के अलावा अन्य जगहों पर अघ्र्य देना खतरा होता है। यहां तीन सीढी का निर्माण सरकार द्वारा कराया गया है। अगर तीनों सीढी को मिलाया जाय तो महज 170 फिट लंबा सीढी है। लेकिन भीड़ के मुताबिक सीढी प्रयाप्त नहीं है। पांच हजार आबादी को एक समय अघ्र्य देना होता ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.