चतरा, मई 21 -- मयूरहंड प्रतिनिधि मयूरहंड प्रखंड स्थित मन्धनीया मिडिल स्कूल एक बार फिर विवादों के घेरे में है। स्कूल के प्रभारी प्रधानाध्यापक विकास पांडे पर गंभीर आरोप लगे हैं। आरोप है कि प्रधानाध्यापक छात्रों को टीसी (स्थानांतरण प्रमाण पत्र) देने के एवज में उनसे एक-एक झाड़ू की मांग कर रहे हैं। जो छात्र झाड़ू देने में असमर्थ हैं, उनका टीसी रोक दिया जा रहा है। इस मामले को लेकर स्कूली बच्चे न्याय की गुहार लगाने करीब दस किलोमीटर पैदल चलकर मयूरहंड थाना पहुंच गए। छात्रों ने थाना प्रभारी राहुल दुबे को अपनी आपबीती सुनाई और प्रधानाध्यापक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। छात्रों का कहना है कि पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वे टीसी लेने जाते हैं, तो उनसे झाड़ू की मांग की जाती है, जिससे उनकी आगे की पढ़ाई प्रभावित हो रही है。

प्रधानाध्यापक ने कहा प्रधानाध्यापक विकास ...