चतरा, अगस्त 12 -- मयूरहंड प्रतिनिधि झारखंड स्टेट ताइक्वांडो प्रतियोगिता में मयूरहंड प्रखंड के ढोढ़ी गांव की कुमारी रूपाली राज ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किया। रांची में आयोजित इस प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर आगामी राष्ट्रीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता के लिए उनका चयन किया गया है। रूपाली की इस बड़ी उपलब्धि से उनके परिवार, विद्यालय और पूरे चतरा जिले में खुशी का माहौल है। रूपाली के पिता सनराइज पब्लिक स्कूल के निदेशक हैं। परिजनों ने बताया कि रूपाली ने अपनी इस सफलता के पीछे कड़ी मेहनत, अनुशासन और निरंतर अभ्यास को वजह बताया है। कम उम्र में ही उन्होंने खेल के क्षेत्र में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।यह यह भी पढ़ें- राज्य ताइक्वांडो चैंपियनशिप में मनीष ने जीता रजत पदक पहली बार नहीं है जब रूपाली ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्र...