मयूरभंज में बाघ के बच्चे को बचाया गया
नई दिल्ली, सितम्बर 25 -- ओडिशा के मयूरभंज जिले के एक गांव में एक घर के अंदर बाघ का बच्चा मिलने से हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि यह घटना करंजिया वन प्रभाग में सिमलीपाल नेशनल पार्क से सटे खपाराखाई गांव में हुई। गुरुवार देर रात मवेशियों के बाड़े में बाघ का बच्चा देखा गया। जानवर के गुर्राने पर घर के मालिक ने शोर मचाया। इसके बाद बच्चा बाड़े से निकलकर पास के एक खाली घर में चला गया, जिसके बाद ग्रामीणों ने वन अधिकारियों को सूचना दी।सिमलीपाल टाइगर रिजर्व (एसटीआर) के क्षेत्र निदेशक प्रकाश चंद गोगिनेनी ने कहा कि बच्चा शुक्रवार सुबह तक खाली घर के अंदर ही रहा।गोगिनेनी ने कहा कि बच्चे को पशु चिकित्सा उपलब्ध कराई जाएगी और उसे सिमलीपाल के कोर एरिया में एक बड़े बाड़े में स्थानांतरित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि जब वह शिकार करने और खुद ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.