बलिया, जनवरी 25 -- बांसडीहरोड(बलिया)। विवाद के बाद ससुराल से मयका पहुंची महिला को उसके पति ने चाकू मारकर घायल कर दिया। फिलहाल महिला की हालत नाजुक बनी हुई है। इस मामले में पुलिस आरोपी पति के खिलाफ हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज किया है। इलाके के तिवारी छपरा निवासी ददन राजभर ने पुलिस को बताया है कि मेरी बेटी 30 वर्षीय प्रियंका की शादी करीब 10 वर्ष पहले बांसडीह कोतवाली क्षेत्र के नारायणपुर निवासी भोला राजभर उर्फ जितेन्द्र हुआ था। विवाह को कुछ दिनों बाद से ही भोला मेरी बेटी मारता- पीटता था और घर से भी निकाल देता था। इससे परेशान होकर प्रियंका तिवारी के छपरा आ गयी। कुछ देर बाद ही भोला भी पहुंच गया और सुलह कर घर ले जाने की बात को लेकर गाली-गलौज करते हुए प्रियंका के गले पर चाकू मार दिया। उसे सीएचसी सोनवानी पर पहुंचाया गया। वहां के डाक्टरों ने प्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.