फिरोजाबाद, फरवरी 8 -- थाना मक्खनपुर में बच्चे की हत्या में शामिल एक और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बच्चे के पिता को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है। थानाध्यक्ष चमन कुमार शर्मा थाना मक्खनपुर ने पुलिस बल के मुखबिर की सूचना पर 12 वर्षीय बालक मयंक की बेरहमी से हत्या के मामले में एक और आरोपी को नई वस्ती अलीगढ एबीपी स्कूल के पास थाना गांधी पार्क जनपद अलीगढ से गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी का नाम सौरभ पुत्र रामकिशन है। वह जिजौली कस्वा व थाना मक्खनपुर का रहने वाला है। पुलिस इस मामले में बालक के पिता राजेश को पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। बताते चलें राजेश ने दो फरवरी को अपने बेटे मयंक की जायदाद तथा पैदाइश के शक के चलते हंसिया से हत्या कर दी थी तथा उसे संदूक में बंद कर फरार हो गया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.