मेरठ, मई 4 -- सनातन धर्म इंटर कॉलेज सदर के मैदान पर आयोजित समर हॉकी प्रतियोगिता में रविवार को सब-जूनियर बालकों के बीच रोमांचक मुकाबला खेला गया। यह मैच सिवाया एकेडमी और एसडी ब्लू टीम के बीच हुआ, जिसमें एसडी ब्लू टीम ने 3-1 से शानदार जीत दर्ज की। करीब 50 मिनट तक चले इस मुकाबले में एसडी ब्लू टीम के खिलाड़ी मयंक त्यागी ने लगातार तीन गोल दागकर अपनी टीम को जीत दिलाई और हैट्रिक पूरी की। सिवाया टीम की ओर से नवनीत सैनी ने एकमात्र गोल किया। मैच के बाद कोच जोगिंदर सिंह ने मयंक त्यागी को हैट्रिक के लिए सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया। समर हॉकी कैंप के तहत आयोजित इस प्रतियोगिता में गांव और शहर के बच्चों की प्रतिभा निखरकर सामने आ रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...