नई दिल्ली, जून 21 -- दिल्ली के शाहदरा रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा गार्ड पंकज धामा की हत्या की खबर न सिर्फ पीड़ित परिवार बल्कि समाज के लिए भी सन्न कर देने वाली खबर है। पंकज काफी देर तक प्लेटफॉर्म पर दर्द से छटपटाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी सुध तक नहीं ली। भीड़ तमाशबीन बनी रही और पंकज की इलाज में देरी के कारण मौत हो गई। जब उनके घर पहुंची तो पूरा परिवार सदमे में डूब गया। पत्नी पूजा यह सूचना सुनते ही बेसुध हो गईं। वहीं, पंकज के चार वर्षीय बेटे सम्राट की बातें घरवालों को रुला गईं। वो बार-बार मां को चुप कराता रहा और बोलता रहा... मां मत रोओ पापा को फोन लगा दो। घर में मातम पसर गया, लेकिन चार वर्षीय बेटे सम्राट को यह समझ ही नहीं आ रहा था कि आखिर हुआ क्या है। मां को रोता देख वह बार-बार मासूमियत से पूछता रहा कि मम्मी, आप क्यों रो रही हो? दर्द हो रहा है क...