नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- मन की थकान और तनाव मिटाने के लिए लोग हंसना पसंद करते हैं और अगर आपको खुलकर हंसना है तो हम आपके लिए मजेदार चुटकुले लेकर आए हैं। इन चुटकुलों को पढ़कर आपकी हंसी नहीं रुकेगी और बिना शेयर किए रह नहीं पाएंगे। चलिए पढ़ते हैं आज के मजेदार जोक्स।यहां पढ़ें 20 नए चुटकुले- 1. मम्मी- चिंटू, रिजल्ट का क्या हुआ? चिंटू- मास्टर जी ने कहा है कि एक और साल इसी क्लास में पढ़ना होगा मम्मी- शाबाश, चाहे 2-3 साल और लग जाए, लेकिन फेल मत होना। 2. पत्नी- तुम हर बात में मेरे मायके वालों को बीच में क्यों लाते हो? पति- देखो जब टीवी में खराबी आती है तो कोई टीवी को थोड़े ही बोलता है... गाली तो कंपनी वाले ही खाते हैं पति की बात सुनकर पत्नी गुस्से से लाल हो गई। 3. पुलिस- हम पुलिस वाले हैं दरवाजा खोलो चिंटू- क्यों? पुलिस- हमें कुछ बात करनी है। चिंटू- ...