मम्मी को गोली मारकर पापा भाग गए..बिहार के पूर्णिया में बच्चों के सामने शिक्षिका की हत्या
हिन्दुस्तान प्रतिनिधि, अगस्त 10 -- बिहार के पूर्णिया जिले में घरेलू विवाद में पति ने महिला शिक्षिका की गोली मारकर हत्या कर दी। गोली महिला के सीने में लगी है। वारदात के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। घटना केहाट थाना क्षेत्र के रेणु नगर में रविवार रात करीब 8:30 बजे हुई। मृतका की पहचान शालिनी कुमारी (36 वर्ष) के रूप में हुई है। हत्यारोपी पति राजकुमार यादव घटना के बाद से फरार है। शालिनी कुमारी श्रीनगर प्रखंड में स्थित प्लस टू स्कूल की शिक्षिका थीं। पूर्णिया कोर्ट स्टेशन रोड निवासी गौरीशंकर ने बताया कि मृतका उनकी भांजी थी। वह अपने बैंककर्मी पति राजकुमार यादव एवं दो बच्चों के साथ केहाट थाना क्षेत्र के कॉलेज रोड स्थित रेणु नगर में किराए के मकान में रही थी। वह मूल रूप से अररिया जिले के रानीगंज थाना के विशनपुर गांव की निवासी थी। रविवार की देर शाम मृत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.