संवाददाता, मार्च 29 -- उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। यहां एक युवक ने अपनी सगाई के बाद लेकिन शादी से पहले फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी से पहले एक वीडियो बना युवक ने अपने पिता और बहन पर परेशान करने का आरोप लगाया और कहा कि वह मम्मी (स्वर्गीय) के पास जा रहा है। वही उसके लिए लड़ती थीं। युवक के खुदकुशी करने की जानकारी मिलते ही उसकी मंगेतर ने भी शुक्रवार देर शाम फांसी लगाकर जान दे दी। मई महीने में दोनों की शादी होने वाली थी। बुधवार को राजापुर क्षेत्र के पांडेय पुरवा निवासी 23 वर्षीय दुर्गेश पांडेय ने घर में खुदकुशी करने से पहले गले में फंदा डालने के बाद अपना एक वीडियो बनाया था। इसमें उसने खुदकुशी के लिए बहन और पिता को जिम्मेदार ठहराया था। व्हाट्सअप पर वीडियो का स्टेटस लगाने के बाद उनसे फांसी लगा ली। यह भी पढ़ें-...