मम्मियां सीखेंगी बच्चे के लालन-पालन के गुर
उरई, मार्च 18 -- कुठौंद। माताओं को अब बच्चों के लालन-पालन के तरीके सिखाए जाएंगे। यह संभव माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम से हो सकेगा। प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर के परिसर में संचालित आंगनबाड़ी केंद्र पर यह कार्यक्रम बुधवार को आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के लिए सरकार ने हर विद्यालय को धनराशि दी है। जिसके स्वरूप माताओं को बच्चों की देखभाल करने सहित उन्हें साक्षर करने के के गुर दिए गए। वहीं मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। जिसमे गांव की महिलाओं ने प्रतिभाग किया। जिसमे खंड शिक्षा अधिकारी कुठौंद रंगनाथ चौधरी सहित मौजूद अध्यापकों ने बताया कि माता उन्मुखीकरण कार्यक्रम का उद्देश्य माताओं को बच्चों की देखभाल के साथ औपचारिक शिक्षा के लिए उन्हें तैयार करना है। साथ ही उन्हें खुद ही शिक्षित होने के लिए प्रेरित किया जाएगा। यह कार्यक्रम प्रत्येक माह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.