प्रयागराज, जून 16 -- प्रयागराज। मम्फोर्डगंज (वार्ड 41) को मलबा मुक्त वार्ड बनाने का निर्णय लिया गया है। नगर निगम ने वार्डको मलबा मुक्त बनाने के लिए लोगों से सहयोग मांगा है। नगर निगम के मुख्य अभियंता दिनेश चंद्र सचान ने बताया कि वार्ड के लोग 1920 टोल फ्री नंबर पर मलबे की सूचना दे सकते हैं। नगर निगम का वाहन जाकर मलबा उठा लेगा। मुख्य अभियंता के मुताबिक पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर मम्फोर्डगंज को मलबा मुक्त बनाने की कवायद शुरू हो रही है। इसके बाद एक-एक कर शहर के सभी वार्डों को मलबा मुक्त बनाया जाएगा। यह भी पढ़ें- सीएम पोर्टल पर गंदगी की शिकायत का फर्जी निस्तारण

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...