फतेहपुर, जनवरी 9 -- फतेहपुर। हांथों में मेहंदी लगाए दुल्हन सहित पूरा घर नाते रिश्तेदार दिन भर बारात का इंतजार करते रहे लेकिन बारात नहीं आई। दूल्हा ही घर से भाग गया था। दुल्हन के भाई ने गांव के ही अपने ममरे भाई पर आरोप लगाया कि उसने दूल्हे के पास फोन करके बहन के बारे में अफवाह फैलाई और धमकाया। जिसके चलते दूल्हा घर से भाग गया और बारात लेकर नहीं आया है। परिजनों ने थाने में शिकायत कर आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। हुसैनगंज थाना के एक गांव निवासी युवक ने बताया कि उसबी बहन की शादी कौशांबी जिले के करारी थाना क्षेत्र के एक गांव में तय की थी। गुरुवार को बारात आनी थी। शादी की पूरी तैयारी हो चुकी थी। नाते रिश्तेदार आ चुके थे। बारातियों के स्वागत के लिये नाश्ता खाना आदि भी बन चुका था। बारात का इंतजार होता रहा लेकिन बारात नहीं आई। फोन कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.