लखनऊ, मई 1 -- UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में लव मैरिज शादी के चार माह बाद ममेरे देवर संग भागी युवती के पति ने गुरुवार को फांसी लगा ली। पत्नी के जाने के बाद से युवक मानसिक रूप से परेशान हो गया था। सूचना पर पहुंची बाजार खाला पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है। ऐशबाग दारू गोदाम निवासी शिवम शुक्ला (30) चाय की दुकान चलाता था। भाई अविनाश ने बताया कि शिवम ने चार माह पहले एक युवती से प्रेम विवाह किया था। इसके बाद शिवम काम के सिलसिले में कानपुर देहात के रनिया में रहने वाली ममेरी बहन के घर चला गया। वहां पर युवती की मुलकात ममेरे भाई ऋषभ से हो गई। दोनों एक दूसरे से बातचीत करने लगे। इस बीच दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। इसके बाद दोनों लखनऊ आ गए, लेकिन बातचीत होती रही। बीती 18 अप्रैल को शिवम और ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.