फतेहपुर, फरवरी 19 -- फतेहपुर। जाफरगंज थाना क्षेत्र के जोनिहा-अमौली रोड स्थित इटरा मोड़ के पास बुधवार देर रात सड़क हादसा हो गया। इसमें अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार 30 वर्षीय बृजेश उर्फ सौरभ निवासी ग्राम सिरसा थाना सजेती कानपुर नगर की मौके पर मौत हो गई। बृजेश फतेहपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में अपनी मामा की पुत्री की शादी में शामिल होने आया था। कार्यक्रम के बाद वह देर रात बाइक से वापस घर लौट रहा था, तभी यह हादसा हो गया। रात में गश्त कर रही पुलिस ने युवक को सड़क पर गंभीर हालत में पड़ा देखा। इसपर तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिंदकी पहुंचाया, जहां डाक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजनों के अनुसार मृतक सूरत में एक कपड़ा फैक्ट्री में निजी नौकरी करता था। छोटे भाई अंकित सहित परिवार के सभी सदस्य रो-रोकर बेहाल थे। पुलिस ने शव को प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.