हमीरपुर, फरवरी 9 -- राठ, संवाददाता। ममेरी बहन की शादी में आए कक्षा 9 के छात्र को तेज रफ्तार लोडर ने रौंद दिया। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे और उसे सरकारी अस्पताल लेकर आए तब तक उसने दम तोड़ दिया। इकलौती संतान की मौत पर परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जलालपुर थानाक्षेत्र के पुरैनी गांव निवासी 14 वर्षीय प्रशांत पुत्र बलवान राजपूत कैंथी गांव निवासी अपने मामा राजू की पुत्री की शादी में शामिल होने के लिए रविवार को उरई रोड स्थित गोल्डन रिसोर्ट आया था। रात में शादी संपन्न होने के बाद तकरीबन डेढ़ बजे प्रशांत विवाह घर के बाहर सड़क पार कर रहा था। तभी तेज रफ्तार लोडर ने जोरदार टक्कर मार दी। शोर सुनकर जब तक परिजन मौके पर पहुंचे तब तक चालक लोडर लेकर भाग निकला। आनन-फानन में परिजन घायल प्रशांत को ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.