नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- दिल्ली के बाड़ा हिंदूराव इलाके में रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण ननिहाल में रह रही युवती के साथ उसका ममेरा भाई 13 साल से दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता जब छह साल की थी तब से यह सिलसिला शुरू हुआ और उसकी शादी के बाद तक जारी रहा। आरोपी की धमकियों से परेशान होकर उसने बाड़ा हिंदूराव थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो की धारा में केस दर्ज कर 22 अक्टूबर को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। 19 वर्षीय पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह परिवार के साथ मुंडका इलाके में रहती थी। वर्ष 2013 में जब वह छह साल की थी तो पिता की तबीयत खराब होने की वजह से परिवार की आर्थिक स्थिति काफी खराब हो गई थी। यह भी पढ़ें- ट्यूशन टीचर होटल ले जाकर करता था छात्रा ...