भागलपुर, मार्च 21 -- सबौर, संवाददाता। थाना क्षेत्र के ममलखा में गुरुवार की देर शाम एक युवक का शव कमरे में फंदे से लटका मिला। मृतक की पहचान सबौर थाना क्षेत्र के ममलखा निवासी राजेंद्र मंडल के 25 वर्षीय पुत्र आनंद कुमार के रूप में हुई। घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जांच कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के परिजन ने बताया कि युवक ने घर के कमरे में फंदे से लटक कर जान दे दी। काफी देर तक कमरे से नहीं निकलने के बाद कमरे में गए तो देखे फंदे से झूल रहा था। एक वर्ष पूर्व शादी हुई थी। तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था। इस संबंध में सबौर थाना अध्यक्ष सूबेदार पासवान ने कहा कि युवक ने आत्महत्या की है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करा कर शव परिजनों को सौंप दिया गया। आवेदन देने के बाद मामला दर्ज किया जाएगा।

ह...