पटना, मार्च 8 -- भाजपा प्रदेश मीडिया सह प्रभारी प्रभात मालाकार ने कहा है कि पश्चिम बंगाल में जिस प्रकार राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के कार्यक्रम में प्रोटोकॉल की घोर अवहेलना हुई है, यह स्पष्ट करती है कि तृणमूल की ममता सरकार सत्ता के अहंकार में डूब चुकी है। उसे न संवैधानिक मर्यादाओं की परवाह है, न देश के सर्वोच्च पद की गरिमा का सम्मान। यह सरकार लगातार महिलाओं, आदिवासी समाज और संविधान की मूल भावना का अपमान कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...